आईएएस नियाज खान ने कहा: भारत के मुसलमानों का अरब से लेना-देना नहीं

Update: 2025-06-17 13:22 GMT

भोपाल: आईएएस नियाज खान ने कहा भारत यहां के हिंदू हमारे हैं, क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। यहां के मुसलमानों से अरब के मुसलमानों का कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने भारतीय मुसलमानों से कहा वे भारतीय संस्कृति का सम्मान करना सीखें।

लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान का अरब को लेकर किया गया ट्वीट चर्चा में हैं। नियाज खान ने 'एक्स' पर लिखा है अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है उसे यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा। यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिम भाई सम्मान करना सीखें।

आईएएस नियाज खान ने मंगलवार एक्स पर लिखा कि भौतिक सुख और विलासिता में डूबे अरबी हमारे नहीं हैं। यहां के हिंदू हमारे हैं क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए।

भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। अभी भी कहीं-कहीं अरब का लिबास, एक लंबा कपड़ा और सर पर रिंग लगा कपड़ा देखने को मिलता है। ऐसे लोग जो सुखभोगी अरब के कपड़े पहनते हैं वे इसे भारत के लिए बंद कर दें।

Tags:    

Similar News