SwadeshSwadesh

गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ को बताया साइबेरियन पक्षी, विवेक तन्खा को भी घेरा

Update: 2020-09-17 07:30 GMT

भोपाल। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने वीडियो कांफ्रेसेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस नेताओं से चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 17 से 23 सितम्बर तक आयोजित गरीब कल्याण सप्ताह अभियान पर आपत्ति जताई है।उन्होंने इसे चुनाव से पहले सत्ता का दुरूपयोग बताया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान विवेक तन्खा पर तंज कसा। उन्होंने कहा जब- जब भाजपा गरीब के लिए काम करेगी कांग्रेस को पीड़ा होगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का डिहाइड्रेशन हो जाता है हाजमा खराब हो जाता है। चुनाव आयोग का बहाना ईवीएम का बहाना, फील्ड में जाना नही और बहाने बनाना है।

कमलनाथ को बताया साइबेरियन पक्षी -

इस दौरान मंत्री मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा भाजपा लगाए गए आरोपों पर निशाना साधते हुए उन्हें सायबेरियन पक्षी बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ वोट मांगने चले जाते है फिर कभी नही जाते। कमलनाथ ओर कांग्रेसी साइबेरियन पक्षियों की तरह है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने 15 मांहिने में एक नौकरी नही दी, एक व्यक्ति को रोजगार दिया नही, 4 हजार रुपये भत्ता दिया नही।  





Tags:    

Similar News