SwadeshSwadesh

लव जिहाद : धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे प्रेमी से परेशान युवती ने लगाई फांसी

हिन्दू बनकर की थी दोस्ती

Update: 2021-01-09 13:40 GMT

भोपाल। मप्र में आज धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक लागू होने के साथ ही इससे जुड़ा पहला मामला सामने आया है। राजधानी भोपाल में आज एक 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी है। इस युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नट छोड़ा है। जिसके अनुसार उसकी मौत का जिम्मेदार आदिल नाम का एक शख्स है। युवती ने अपने पांच लाइन के सुसाइड नोट में लिखा की मेरा नाम पूजा है। मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार आदिल खान है। आदिल खान सन ऑफ खलीक खान। इसमें उसने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है।

दरअसल, आदिल नाम के शख्स ने पूजा को झूठ बोलकर प्रेम जाल में फंसाया था। उसने 8 साल पहले पूजा से हिन्दू बनकर दोस्ती की थी। उस समय आदिल ने अपना नाम बबलू और धर्म हिन्दू बताया था। सच पता चलने पर आदिल ने पूजा पर शादी करने के लिए धर्म परिवर्तित करने का दबाव बनाया। युवती द्वारा धर्म परिवर्तन करने से इंकार के बाद आदिल ने दूसरी जगह सगाई कर ली। जिसके बाद डिप्रेशन में आकर युवती ने की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  

युवती के भाई राहुल ने टीटी नगर थाने में आदिल के खिलाफ की शिकायत करते हुए बताया की पूजा के आदिल से दोस्ती के बारे में पता था लेकिन वह उसे हिन्दू समझते थे। उसने अपना नाम बदलकर पूजा से दोस्ती की थी। आदिल ने पूजा से शादी का वादा किया था। इसलिए परिवार को उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। बाद में पूजा को आदिल की सच्चाई का पता चला। जिससे पूजा डिप्रेशन में थी। आदिल उस पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। वह पूजा के साथ धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।  

Tags:    

Similar News