SwadeshSwadesh

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य भारती का गठन, डॉ. दवे अध्यक्ष नियुक्त

Update: 2020-08-20 11:36 GMT

भोपाल, स्वदेश संवाददाता। मध्यप्रदेश के साहित्यकारों को एक साथ एक मंच पर लाने एवं मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देकर साहित्यिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उप्र शासन डॉ. रविन्द्र शुक्ल, केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. विकास दवे, राजेंद्र शुक्ल सहज, डॉ. रमा सिंह के संयोजन में मध्यप्रदेश इकाई का गठन किया गया। प्रदेश की इस इकाई में देवपुत्र पत्रिका के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विकास दवे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मप्र हिन्दी साहित्य भारती इकाई में प्रदेश के जाने माने साहित्यकार शामिल हैं। इकाई का गठन अगस्त माह में हुआ है।

गठित कार्यकारिणी -

अध्यक्ष-डॉ. विकास दवे, उपाध्यक्ष-ओ.एन. श्रीवास्तव गुना, जीवन प्रकाश आर्य बडऩगर, राकेश शर्मा इंदौर, डॉ. अनुराधा यादव अशोकनगर, राम सुहावन पांडे सतना, डॉ.कौशल दुबे जबलपुर

महामंत्री-राजेंद्र शुक्ल सहज बालाघाट, संयुक्त मंत्री- शुभम चौहान तामोट, अजय जैन विकल्प इंदौर, मंत्री-डॉ. सुषमा यदुवंशी बालाघाट, विनोद मिश्रा दतिया, विजय सिंह चौहान अधिवक्ता इंदौर, मनोज आनंद कटनी, निलेश माहुलीकर खंडवा, डॉ. कुसुम सिंह चित्रकूट, मीडिया संयोजक-अभिलाष ठाकुर भोपाल बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में घनश्याम मैथिल अमृत भोपाल, पद्मा राजेंद्र इंदौर, ज्योति जैन इंदौर, डॉ.लता अग्रवाल भोपाल, सीमा जैन ग्वालियर, अजय चौधरी नीमच, डॉ. बहादुर सिंह परमार छतरपुर को सदस्य नियुक्त किया गया। 

Tags:    

Similar News