दिग्विजय ने कहा जल्द बनें भव्य राममंदिर, भूमिपूजन मुहूर्त पर उठाये सवाल

Update: 2020-08-01 10:36 GMT

भोपाल। अयोध्या में राममंदिर निर्माण का समय नजदीक आने के साथ-साथ आम जनों के साथ नेताओं में भी उत्साह बढ़ता जा रहा है।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राममंदिर के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाया है।  साथ ही राममंदिर निर्माण का समर्थन भी किया है।  

उन्होंने ट्वीट कर लिखा हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।उन्होंने अगले ट्वीट में राममंदिर भूमिपूजन के मुहूर्त पर सवाल उठाये और लिखा रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूँ इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहूर्त नही है ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।





 

Tags:    

Similar News