SwadeshSwadesh

कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह भाजपा में शामिल

Update: 2020-10-27 09:29 GMT

भोपाल।  प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में महज एक सप्ताह बचा है लेकिन दल-बदल का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। उपचुनावों के जरिये सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस पार्टी को आज एक ओर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं बीना नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष संजय सिंह ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।    

कांग्रेस में टूट का दौर लगातार जारी है। इससे पहले दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह अपने समर्थकों सहित  भाजपा में शामिल हो गए है।  उन्हें राज्यसभा सांसद सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।  

Tags:    

Similar News