SwadeshSwadesh

सीएम शिवराज सिंह ने प्रियंका को एमपी आने का दिया न्योता, मजदूरों को मोहरा मत बनाइये,

Update: 2020-05-20 07:56 GMT

भोपाल।  लॉकडाउन के बीच फंसे मजदूरों को वापस लाने के मुद्दे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच लगातार वाद विवाद चल रहा है। कांग्रेस महासचिव ने पैदल चल रहे मजदूरों के लिए ए 500 बसें गाजीपुर और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाने का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद ये मुद्दा गर्मा गया है। यूपी में योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गाँधी के बीच चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने एंट्री ले ली है।उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।  

सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिये प्रियंका गाँधी को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया है और कहा है कि अगर आपको सच में मजदूरों की मदद करना है तो मध्यप्रदेश आकर देखिये। हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिये और सीखिये। यहां आपको भूखा प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा, हमने सभी के लिये कारगर इंतज़ाम किये हैं। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइये। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही है। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है।   

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की अपने और दूसरे राज्यों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिये हम रोजाना एक हजार से अधिक बसें चलवा रहे हैं और देश के दूसरे राज्यों में फंसे करीब साढ़े चार लाख मजदूरों को हम उनके घर पहुंचा चुके हैं। इसी के साथ उन्होने प्रियंका गांधी को सलाह दी है कि मजदूरों को राजनीति का मोहरा मत बनाइये और इस कठिन समय में एक दूसरे का साथ दीजिये।  




Tags:    

Similar News