SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू पर बुलाई आपात बैठक, पॉल्ट्री व्यापार पर लगाई रोक

Update: 2021-01-06 08:28 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू को लेकर निर्देश दिये कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। इस बैठक में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए पोल्ट्री का व्यापार प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की वर्तमान में मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू की गंभीर समस्या नहीं है। एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देषों से जिलों को अवगत कराया गया है।उन्होंने कहा की दक्षिण भारतीय राज्यों से सीमित अवधि के लिए पॉल्ट्री व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें की इंदौर , आगर- मालवा और मंदसौर जिले में कौवों की मौत हो गई थी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



Tags:    

Similar News