SwadeshSwadesh

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर सीएम और गृहमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Update: 2020-11-25 07:15 GMT

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। अहमद पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।जहां उन्होंने आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। अहमद पटेल के बेटे ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

अहमद पटेल के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अहमद पटेल के निधन का दु:खद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें, मैं यही प्रार्थना करता हूँ।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संगठनकर्ता अहमद पटेल जी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका और योगदान सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।





Tags:    

Similar News