SwadeshSwadesh

निकाय, पंचायत चुनाव से पहले बसपा को झटका, कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

Update: 2021-07-19 12:43 GMT

भोपाल। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। बसपा के करीब एक दर्जन पदाधिकारियों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली। पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में बसपा के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। बसपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं में पूर्व मेयर प्रत्याशी भी शामिल हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक बसपा नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इस तरह मध्य प्रदेश में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही बसपा को तगड़ा झटका लगा है।दरअसल, इसके पीछे कमलनाथ की कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति है। दलित वोटर्स परंपरागत ढंग से कांग्रेस को ही वोट देता है लेकिन बसपा के राज्य में खड़ा होने से ये दोनों के बीच बंट गए है। ऐसे में कांग्रेस बसपा को कमजोर कर अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।  

ये है रणनीति - 

वर्तमान में प्रदेश में बसपा के दो विधायक है। वही 28 से 30 सीटों दलित मतदाताओं का प्रभाव है। ऐसे में इन सीटों पर बसपा के कमजोर होने से कांग्रेस को सीधा फायदा मिलेगा।  भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की कोशिश है कि राज्य में बसपा कमजोर हो ताकि दलित वोटर्स उनके पाले में चले जाएं।

Tags:    

Similar News