SwadeshSwadesh

कोरोना से बचाव की जानकारी देने भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : नरोत्तम मिश्रा

Update: 2020-06-02 13:06 GMT

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संकट के बीच राजनीति भी गर्माती जा रही है। प्रदेश में दोनों मुख्य दलों के नेताओं की और से लगातार  एक -दूसरे पर जुबानी  हमले किये जा रहें हैं। इसी कड़ी में आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस द्वारा प्रशांत किशोर को उपचुनाव का जिम्मा दिए जाने पर एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है की कांग्रेस धक्का प्लेट गाड़ी है।  सेल्फ स्टार्ट होने की कोशिश कर रही है।अब सेल्फ स्टार्ट होने होने के लिए किसी की मदद तो लेगी है। मिश्रा ने आगे कहा कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस ब्राम्हण चेहरा खोज रही है।इसके पास कोई चेहरा ही नहीं है, तो ब्राम्हाण चेहरा कहां से मिलेगा।

भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान -

कोरोना संक्रमण को लेकर मंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान में एनसीसी,एनएसएस, जन अभियान परिषद, ओर कम्युनिटी लीडर्स शामिल होंगे।  उन्होने कहा की ऐसी फ़ौज तैयार होगी जो कोरोना स बचाव के लिए सभी उपायों को जानकारी दी जायेगी। प्रदेश सरकार पूरे जून माह में जागरूकता अभियान चलाएगी।


Tags:    

Similar News