SwadeshSwadesh

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अजान पर जताई आपत्ति, कही ये...बड़ी बात

Update: 2021-11-10 13:52 GMT

भोपाल। अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अजान को लेकर आज एक बड़ी बात कही।  उन्होंने सुबह की अजान पर आपत्ति जताते हुए कहा की इसकी आवाज से ना सिर्फ बीमार लोगों को परेशान होती हैं बल्कि साधना भी भांग होती है। उन्होंने ये बात एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।  

साध्वी ने कहा सुबह पांच बजकर कुछ मिनट पर बहुत जोर-जोर से आवाजें आने लगती हैं। जिससे सभी की नींद खराब हो जाती हैं,साथ ही जो लोग बीमार है उन्हें भी तकलीफ होती हैं। इसके अलावा साधु सन्यासी भी अपनी साधना उसी वक्त पर शुरू करते हैं जो इन आवाजों से भंग हो जाती है। सुबह का समय पूजा-आरती का होता है, लेकिन उसी समय हमें लाउडस्पीकरों की आवाजें सुननी पड़ती है। जिससे हमारा ध्यान भंग होता है।

उन्होंने आगे कहा की यदि हम तेज आवाज में कोई भजन सुनते है तो यही लोग कहते हैं कि, हमारे इस्लाम में ये सब जायज नहीं माना जाता। हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वपंथ सदभाव की भावना रखते हैं। 

Tags:    

Similar News