SwadeshSwadesh

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Update: 2021-02-19 14:04 GMT

File Photo

भोपाल/नईदिल्ली। राजधानी भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आज अचानक से तबियत खराब हो गई।  जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

साँसद साध्वी प्रज्ञा सिंह इन दिनों राजधानी दिल्ली में है। आज सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स के परामर्श पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उनकी रक्तचाप भी बढ़ा हुआ बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 


Tags:    

Similar News