SwadeshSwadesh

आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल ने ली अंतिम साँस, भाजपा में शोक की लहर

Update: 2020-01-30 06:15 GMT

भोपाल। आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम साँस ली। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते उनको इंदौर भर्ती कराया गया। लेकिन अभी 4 दिन पहले उनकी हालत गंभीर के चलते उनको दिल्ली मेदांता में शिफ्ट किया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर सीएम कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दुःख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल जी के निधन के बाद एमपी में एक और सीट खाली हो गई है इससे पहले मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस एमएलए बनवारी शर्मा का निधन हो गया है।          

Tags:    

Similar News