SwadeshSwadesh

भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री अरविन्द कोठेकर का निधन

Update: 2020-10-29 09:52 GMT

भोपाल/वेब डेस्क। भाजपा के पूर्व ग्वालियर संभागीय संगठन मंत्री एवं पूर्व प्रचारक अरविंद कोठेकर का आज भोपाल में लम्बी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया। पूर्व संगठन मंत्री के निधन से शोक की लहर व्याप्त है। 

अरविंद कोठेकर एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे। सिद्धान्तों के पक्के और स्पष्टवादिता उनकी प्रखर पहचान थी। कोठेकर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में लगा दिया। कोठेकर अनुशासन प्रिय थे। 

प्रारंभ में आपने सरस्वती शिशु मंदिर भोपाल में आचार्य, सायं भाग के कार्यवाह के साथ कार्यालय प्रमुख की ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद वह विदिशा, दतिया और मुरैना में ज़िला प्रचारक और मंदसौर के विभाग प्रचारक रहे। वह 2001 में भाजपा के ग्वालियर संभाग संगठन मंत्री नियुक्त हुए थे। 

स्वदेश परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। 



Tags:    

Similar News