भोपाल की 7 सीटों पर मतगणना समाप्त, भगवानदास सबनानी ने पीसी शर्मा को हराया, जानिए सभी सीटों का हाल

भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 1 लाख 6 हजार 335 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की

Update: 2023-12-03 14:00 GMT
भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को हराया 

भोपाल।  मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के गठन के लिए भोपाल जिले की सभी 7 सीटों के परिणाम घोषित हो गए है।जिसमें से पांच सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस को जीत मिली है।  

भाजपा - 

  • गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 1 लाख 6 हजार 335 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र साहूको हराया। 
  • हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 97910 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के नरेशचंद्र ज्ञानी को हराया।  
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने जीत दर्ज की है।
  • बैरसिया सीट से भाजपा के विष्णु खत्री ने कांग्रेस की जयश्री हरिकिरण को 25397 मतों से हराया।  
  •  नरेला से भाजपा के प्रत्याशी विश्वास सारंग ने जीत दर्ज की।  

कांग्रेस - 

  • भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के आलोक शर्मा को 27086 मतों से पराजित किया। 
  • भोपाल मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों सेहराया 
Tags:    

Similar News