SwadeshSwadesh

अशोक सिंह बने मप्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, प्रकाश जैन ने दिया इस्तीफा

Update: 2021-09-15 16:30 GMT

ग्वालियर। उपचुनाव और निकाय चुनावों से पहले मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  वरिष्ठ नेता प्रकाश जैन ने मप्र कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि वे बतौर उपाध्यक्ष काम करते रहेंगे। 


अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह को अब ये जिम्मेदारी दी गई है। कमलानथ ने उन्हें नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। बताया जा रहा है की जैन ने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है। उपचुनाव से ठीक पहले इस फेरबदल के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे है। 

Tags:    

Similar News