प्रोटेम स्पीकर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Update: 2020-11-06 13:48 GMT

भोपाल।विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच साइबर सेल की सहायता से जावेद अख्तर नाम के आरोपी को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल लाई है। उससे पूछताछ जारी है।  

जानकारी के अनुसार, आरोपी जावेद जावेद अख्तर झारखण्ड का रहने वाला है और ओडिशा के संबलपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसने 6 दिन पहले सोशल मीडिया द्वारा रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी।जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही पूछताछ में जावेद ने बताया की कि उसने सोशल मीडिया पर रामेश्वर शर्मा का बयान देखा था और उसी बयान के बाद उसने उन्हें धमकी दी थी। उसका कहना है कि वीडियो में रामेश्वर शर्मा धर्म के खिलाफ बोल रहे थे इसलिए उसने उन्हें धमकी दी थी।

बता दें की पिछले गुरूवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था।  जिसके दूसरे दिन रामेश्वर शर्मा ने बयान जिसे देते हुए कहा था कि भोपाल में या मध्यप्रदेश में इस तरह से प्रदर्शन न किए जाएं और अगर प्रदर्शन करना ही है तो फ्रांस में जाकर किया जाए। इस बयान के बाद ही रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। 



Tags:    

Similar News