SwadeshSwadesh

सभी शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Update: 2020-08-18 08:43 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में जेल प्रहरी की जॉब्स निकली है जिसमे सभी राज्यों के युवा आकर भर्ती देख सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी

हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है।


Tags:    

Similar News