Namo Bharat Metro 2.0: बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात, जयनगर से पटना के बीच चलेगी मेट्रो, जानिए ये खासियत भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बड़ी सौगात राज्य को देने वाले हैं। इसके अलावा बिहार को दो पैसेंजर ट्रेनों की भी उपलब्धि मिल जाएगी।

Update: 2025-04-21 13:56 GMT

Namo Bharat Metro 2.0: बिहार राज्य को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यहां पर नमो भारत मेट्रो ट्रेन को चलाने की हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बड़ी सौगात राज्य को देने वाले हैं। इसके अलावा बिहार को दो पैसेंजर ट्रेनों की भी उपलब्धि मिल जाएगी। चलिए जानते हैं नमो भारत मेट्रो ट्रेन की क्या है खासियत।

गुजरात के बाद अब बिहार में बहार 

आपको पता चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बाद अब बिहार को नई सौगातें देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में ही गुजरात के बाद बिहार में नमो भारत मेट्रो 2.0 की शुरुआत जयनगर से पटना तक होने वाली है। कई ट्रेनों की सौगात मिलने से कई यात्रियों को फायदा हो सकता हैं। बिहार के सीमावर्ती और मिथिलांचल इलाके में लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। नमो भारत मेट्रो ट्रेन और पैसेंजर ट्रेनों के अलावा बिहार को सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस भी मिलने वाली है।

हवाई जहाज की तरह ट्रेन में होगा यात्रा का अनुभव

आपको बताते चलें, बिहार को मिलने वाली इन ट्रेनों में अत्याधुनिकता की झलक दिखाई देगी। जिसे देखकर पहली नजर में आपको ऐसा महसूस होगा कि आप हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसमें लोअर मिडिल क्लास के लोग कम रेट पर मुंबई या फिर मुंबई से वापस आना चाहते हैं, उनके लिए फायदेमंद होगा. अंतोदय क्लास और मिडिल क्लास के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

Tags:    

Similar News