किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ ज्वाइन की BJP, कहा - कांग्रेस व्यक्ति केंद्रित पार्टी
Kiran Chaudhary Joined BJP : किरण चौधरी ने कहा, "मैं कांग्रेस की बहुत समर्पित कार्यकर्ता थी।
किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ ज्वाइन की BJP
Kiran Chaudhary Joined BJP : दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। भाजपा ज्वाइन करने के बाद किरण चौधरी ने कांग्रेस पर कई सवाल खड़े किए। किरण चौधरी ने कांग्रेस पर एक व्यक्ति केंद्रित पार्टी होने का आरोप भी लगाया।
किरण चौधरी ने कहा, "मैं कांग्रेस की बहुत समर्पित कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कड़ी मेहनत के साथ कांग्रेस को समर्पित कर दिया। लेकिन कुछ सालों से मैंने देखा कि हरियाणा कांग्रेस एक व्यक्ति-केंद्रित पार्टी बन गई है। वे नहीं चाहते थे कि कांग्रेस आगे बढ़े और ऐसी नीतियों का पालन किया। तो आप समझ सकते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ पाती। उनके कारण बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए...मैंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि मेरे कार्यकर्ताओं को उनका हक, समान अधिकार मिले।"
किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से प्रेरित हूं, जिन्होंने देश के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है...हमारे लिए यह गर्व की बात है कि मोदी जी और खट्टर जी ने चौधरी बंसी लाल जी के साथ काम किया है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज बहुत ऐतिहासिक दिन है...आज दो प्रमुख हस्तियां भाजपा में शामिल हो रही हैं। पार्टी में कई सालों तक काम करने वाले... किरण जी को मैं तब से जानता हूं जब बंसीलाल जी के साथ काम किया... किरण जी और मैं विधानसभा में आमने-सामने बैठते थे, लेकिन, कुछ समय बाद हमें पता चल जाता था कि हम क्या कहना चाहते हैं।"