SwadeshSwadesh

बसवराज बोम्मई के सिर सजा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का ताज, कल 3 बजे लेंगे शपथ

Update: 2021-07-27 15:00 GMT

बेंगलुरु। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश आज खत्म हो गई। केंद्रीय पर्यवेक्ष्कों की देखरेख में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई के नाम पर सहमति बन गई। बैठक में उन्हें अगला सीएम चुन लिया गया।

येदियुरप्पा ने दिया सुझाव - 


मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा समेत राज्य के कई बड़े नेता शामिल हुए।  जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा ने बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने एक स्वर में सहमति दे दी। वे कल दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।इसी बैठक में  येदियुरप्पा ने बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने एक स्वर में सहमति दे दी। वे कल दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


Tags:    

Similar News