51 वर्ष की उम्र में जैन मुनि तरुण सागर का हुआ निधन

Update: 2018-09-01 03:50 GMT

नई दिल्ली| अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहनेवाले जैन मुनि तरुण सागर का यहां शाहदरा के कृष्णानगर इलाके में आज शनिवार को तड़के निधन हो गया | वह 51 वर्ष के थे| उनका जन्म मध्यप्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था| उन्होंने 1981 में घर छोड़ दिया था और जैन धर्म की दीक्षा ली| वह पीलिया से ग्रस्त थे| उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर किया जाएगा| 



Similar News