Asian Games 2018 : भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया आठवाँ स्वर्ण

Update: 2018-08-27 14:07 GMT

जकार्ता। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के नौवें दिन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 88.06 मीटर दूरी पर भाला फेंक स्वर्ण पर कब्जा किया।

एशियाई खेलों में इससे पहले भारत को कभी भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं हुआ था। आखिरी बार 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में भारत के गुरतेज सिंह ने कांस्य पदक जीता था। नीरज ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भी 86.47 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।

इस मुकाबले में नीरज ने पहले प्रयास में 83.46 मीटर की दूरी पर भाला फेंका। उनका दूसरा प्रय3स विफल रहा। इसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में 88.06 मीटर दूरी का भाला फेंक स्वर्ण हासिल किया। स्पर्धा का रजत चीन के लीउ झेन ने जीता। उन्होंने 88.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 की दूरी के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा लॉन्ग जंप इवेंट में नीना वरक्कल ने रजत पदक जीता । उन्होंने 6.51 की कूद लगाकर यह पदक अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत ने कुल 41 पदक जीत लिए हैं। इसमें 8 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। 


Similar News