Eid Al-Adha : कुर्बानी के बकरे पर लिखा 'राम', पुलिस ने मटन शॉप ही सील कर दी

Eid Al-Adha : गुजरात हो या मुंबई, पुलिस धार्मिक भावना को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।

Update: 2024-06-17 04:12 GMT

Eid Al-Adha : कुर्बानी के बकरे पर लिखा 'राम', पुलिस ने मटन शॉप ही सील कर दी

महाराष्ट्र/गुजरात। देश भर में सोमवार को ईद (Eid Al-Adha) का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग धार्मिक भावना को आहत करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी करते हैं लेकिन पुलिस इस बार पूरी तैयारी में है। गुजरात हो या मुंबई, पुलिस धार्मिक भावना को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक मटन शॉप पर कुर्बानी के बकरे पर 'राम' लिखा हुआ था। जब इसकी शिकायत पुलिस को की गई तो कार्रवाई करते हुए मटन शॉप ही सील कर दी गई वहीं गुजरात में कुर्बानी करने वाले जानवरों की सूची में गाय को शामिल करने पर पुलिस ने आरोपी को ही गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र के मुंबई में सीबीडी बेलापुरी क्षेत्र में एक मटन शॉप के मालिक द्वारा बकरे पर 'राम' लिखा गया था। इसकी फोटो वायरल होने पर लोगों ने पुलिस को शिकायत की। इसके बाद मीट शॉप को पुलिस ने सील कर दिया। दुकान मालिक के साथ साथ - साथ दो अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम को आवेदन किया गया है।

वहीं गुजरात के भरूच में एक मौलवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि, मौलवी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देकर धार्मिक भावना को आहत किया है। दारुल - उलूम बरकते ख्वाजा के मौलवी ने सोशल मीडिया पर ईद पर बलि देने वाले जानवरों की सूची में गाय का नाम भी लिखा था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। आरोपी मौलवी पर इससे पहले आदिवासियों का धर्मान्तरण कराने का भी आरोप था।

Tags:    

Similar News