SwadeshSwadesh

मप्र के मुख्यमंत्री एवं उप्र के राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Update: 2020-12-21 10:33 GMT

नईदिल्ली/भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। कल ही उनका 93वां जन्मदिवस था। जानकारी के अनुसार खराब सेहत के कारण मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ उपचार के दौरान आज सोमवार को 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।  

वोरा के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किये गये हैं।  जारी आदेश में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेश-भर में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियाँ 23 दिसम्बर, 2020 तक स्थगित रहेंगी।


Tags:    

Similar News