रील के लिए ट्रेन के नीचे लेटना भारी पड़ सकता है, हैदराबाद पुलिस की कड़ी चेतावनी

हैदराबाद पुलिस ने चलती ट्रेन के नीचे लेटने वाले व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी, इसे बताया ‘मूर्खता’। सोशल मीडिया पर सख्त कार्रवाई की मांग।

Update: 2026-02-03 14:00 GMT

हैदराबाद। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक खतरनाक वीडियो जिसमें एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बीच लेटा है और तेज़ रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती है, वीडियो सांमने आने के बाद लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस खतरनाक स्टंट को मूर्खता के सिवा कुछ नहीं बताया और चेतावनी दी है कि एक भी पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 

वीडियो में क्या हुआ? 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के आने का इंतजार करते हुए पटरी के बीच लेट जाता है। ट्रेन के उसके ऊपर से गुजरने के बाद वह बिना किसी चोट के खड़ा हो जाता है और वीडियो बना रहे साथी के लिए पोज़ भी देता है। कमिश्नर सज्जनार ने साफ कहा कि ये सिर्फ एक खतरनाक स्टंट नहीं, बल्कि जानलेवा लापरवाही है। उन्होंने खास तौर पर युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को इस तरह के जोखिम भरे वीडियो बनाकर ऑनलाइन फेम हासिल करने की कोशिश छोड़ने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर तेज़ प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इस तरह की हरकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ ने कहा कि ऐसी हरकतें सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी प्रभावित करती हैं। एक यूजर ने ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर रोक का उदाहरण देते हुए भारत में भी ऐसी कड़ी नीतियां लागू करने की बात कही। कई लोगों ने आरोपी के लिए जेल की सजा की मांग भी उठाई। रेलवे विभाग से भी इस तरह के स्टंट के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। 

रेलवे की कड़ी चेतावनी 

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हरकतें रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत अपराध हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन मामलों में सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना अकेली नहीं है, मऊ में हाल ही में एक युवक के खिलाफ भी तेज रफ्तार ट्रेन के ऊपर से गुजरने का वीडियो बनाने पर जांच शुरू हुई है।

Tags:    

Similar News