शिक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अब 5,000 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए 292 और पदों की मंजूरी, अब कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती। अभ्यर्थियों को बड़ी राहत।

Update: 2026-02-03 15:15 GMT

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब राज्य में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति मिल गई है। इससे पहले 4,708 पदों की ही भर्ती की मंजूरी थी, लेकिन सहायक शिक्षकों के 292 पदों के सृजन के साथ पूरे 5,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

तकनीकी कारणों से कटे पद अब फिर जोड़े गए 

28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में तकनीकी कारणों से 5,000 में से केवल 4,708 पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। इससे यह संदेश गया कि कुल पदों में कमी कर दी गई है। अब शिक्षा विभाग ने 292 सहायक शिक्षकों के नए पदों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कुल 5,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से संभव हो गई है।


DPI को जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन

स्कूल शिक्षा विभाग ने डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) को नए आदेश के तहत 292 पदों के सृजन और भर्ती की अनुमति दे दी है। आदेश में साफ कहा गया है कि पहले स्वीकृत 4,708 पदों के अलावा इन 292 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News