बांग्लादेश के सांसद की मर्डर मिस्ट्री में सामने आया Honeytrap एंगल, जानिए कैसे रची हत्या की साजिश
Bangladesh MP Murder Mystery : बांग्लादेश के सांसद की हत्या एक सुनियोजित प्लान था। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से पता चला है।
Bangladesh MP Anwarul Azim Anwar Murder Mystery
Bangladesh MP Murder Mystery : बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनवर (Anwarul Azim Anwar) की भारत में हुई हत्या नए एंगल सामने आ रहे हैं। जाँच एजेन्सी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है वहीं पुलिस को इस केस में हनीट्रैप के सबूत भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला के बुलाने पर अनवर फ्लैट में आए थे।
जानकारी के अनुसार जिस आरोपी की गिरफ्तारी हुई है वह पेशे से कसाई है। सांसद अनवारुल अजीम अनवर के शव के टुकड़े उसी ने किए थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिस महिला के बुलाने पर अनवर फ़्लैट आए थे वो अनवर के दोस्त की करीबी है। ये वही दोस्त है जिसने अनवर को मारने के लिए फिरौती दी।
इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इसमें अनवर, एक महिला और आदमी के साथ फ़्लैट में अंदर जाते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों बाहर आए लेकिन अनवर बाहर नहीं आए। पुलिस का मानना है कि, दोनों ने मिलकर अनवर की हत्या कर दी थी।
मुंबई से बुलाया गया था हत्यारा :
बांग्लादेश के सांसद की हत्या एक सुनियोजित प्लान था। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से पता चला है कि, गिरफ्तार किए गए कसाई, जिहाद हवलदार को हत्या के लिए मुंबई से बुलाया गया था। उसे इस काम के लिए मोटी रकम मिली थी। जिहाद दो महीने से कोलकाता में था। उसे एयरपोर्ट के पास एक होटल में रखा गया था।
बचपन के दोस्त ने रची हत्या की साजिश :
अब तक जांच में यह सामने आया है कि, अनवर के बचपन के दोस्त जिसका नाम अक़तारुजमां है, ने ही यह साजिश रची है। वह अमेरिकी नागरिक है। उसने हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए 5 करोड़ रुपए की फिरौती दी थी।
12 मई कोलकाता आए थे अनवर :
अनवर 12 मई को कोलकाता आए थे। यहां वे अपने दोस्त यहां ठहरे थे। 13 मई को डॉक्टर अपॉइंटमेंट है कहकर घर से निकले थे। कई दिनों तक जब वे वापस नहीं लौटे तो 18 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला उनकी हत्या कर दी गई है।