18वें एशियाई खेलों में बजरंग ने भारत को दिलाया गोल्ड

Update: 2018-08-19 15:11 GMT

जकार्ता। भारत के बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दाइजी ताकातानी को 10-8 से मात देते स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बजरंग ने इंचियोन-2014 में खेले गए एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था।

इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहे। ऑस्टे्रलिया में इसी साल आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग ने पहला दांव ही टेक डाउन खेल और सीधे छह अंक हासिल किए। इसी बीच जापानी खिलाड़ी ने दो अंक लिए। पहले राउंड का समाप्ति तक बजरंग 6-2 से आगे थे। जपानी खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में 6-6 की बराबरी कर ली थी लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने दो अंक लेकर स्कोर 8-6 और फिर 10-8 कर लिया स्वर्ण अपने नाम किया। 

Similar News