SwadeshSwadesh

अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क का नाम होगा "कल्याण मार्ग"

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी 6 सड़कें

Update: 2021-08-23 09:15 GMT

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश प्रदेश के 6 जिलों लखनऊ, बुलंदशहर, एटा,अलीगढ़, अयोध्या और प्रयागराज में एक—एक सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त आशय की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क 'कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ,बुलंदशहर,एटा,अलीगढ़ और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नामकरण कल्याण सिंह नाम पर होगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चूंकि कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ में हुआ था,इसलिए अलीगढ़ की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। एटा और बुलंदशहर उनकी कर्मभूमि रही है। यहां से वे चुनाव भी लड़े थे।इस नाते उनकी स्मृतियों को सहेजे रखने के लिहाज से इन जिलों की एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। प्रयागराज से चित्रकूट जाते वक्त उन्हें गिरफ्तार किया था। इसलिए प्रयागराज की एक सड़क को उनके नाम समर्पित करने का निर्णय लिया गया है।

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पद के गुरतर दायित्व का निर्वहन किया है। इसलिए एक सड़क लखनऊ में भी उनके नाम पर होगी जबकि अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाली मेन सड़क का नाम कल्याण मार्ग करने की पीछे वजह यह है कि जब तक राम मंदिर रहेगा तब तक देश और दुनिया के राम भक्त कल्याण सिंह को याद करेंगे। यह मेरी तरफ से उन्हें विनम्र पुष्पांजलि है। उत्तर प्रदेश विधानसभा भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह विधानसभा में दिए गए व्याख्यान का अगले 5 दिन में वीडियो जारी कर उन्हें अपने तरह की अलग श्रद्धांजलि देगी।

Tags:    

Similar News