सीमा हैदर के दावों की खुली पोल, हर डॉक्यूमेंट में उम्र अलग, 2 पासपोर्ट-4 मोबाइल क्यों ? पॉलीग्राफ टेस्ट से सच आएगा सामने
उप्र एटीएस ने सचिन और सीमा हैदर से अलग-अलग 6 घंटे पूछताछ की
नईदिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदार इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर मीडिया में चर्चा में बनी हुई है। पबजी खेलकर प्यार में पड़ने से लेकर भारत आने तक की कहानी हजम नहीं हो रही है। यहीं कारण है की उप्र पुलिस, आईबी, के बाद अब एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है। हैरान करने वाली बात ये है की यह जांच एजेंसियों के सवालों के जवाब बेहद आत्मविश्वास के साथ दे रही है। उसके चेहरे पर कोई घबड़ाहट या शिकन नहीं है। हर सवाल का जवाब वह ऐसे दे रही है जैसे की पहले से तय हो की कब क्या बोलना है।
सीमा हैदर की जांच में जुटी एजेंसियां सीमा के फोन कॉल डिटेल, पाकिस्तान से दुबई, फिर काठमांडू और वहां से ग्रेटर नोएडा तक पहुंचने की स्टोरी को वेरीफाई कर रही है। इसी बीच उसके पाकिस्तानी दस्तावेज सामने आए, जिनमे सभी में उसकी उम्र अलग-अलग है। किसी में उसका जन्म 1990 और किसी में उसका जन्म 2002 का है। उआइडेंटिटी कार्ड में सीमा की जो जन्म तिथि लिखी है, वह सीमा के बताए उम्र से मेल नहीं खाती है।
कार्ड पर सीमा का जन्म दिनांक एक जनवरी 2002 लिखी है, जिसके हिसाब से उसकी वर्तमान उम्र 21 साल 6 माह, 17 दिन है। लेकिन उसने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी उम्र 25 साल बताई है। ये कार्ड 20 सितंबर 2022 को जारी किया गया है। अब इस नकली आइडेंटिटि कार्ड को लेकर शक गहरा गया है।इन कार्ड्स को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर का आज लाई डिटेक्टर या पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है। फिलहाल उसके दोनों पासपोर्ट और 4 मोबाइल फोन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
शक के कारण-
- सीमा बिना किसी ट्रेनिंग के इंडियन मीडिया से जैसे बात कर रही है और जितनी सहज है, ये सवालों के घेरे में है।
- भारत में आए 10 दिन हुए है और वह यहां की तहजीब और संस्कृति में कैसे ढल गई।
- उर्दू बोलने वाली सीमा अचानक शुद्ध हिंदी बोलने लगती है। हिंदू संस्कृति के बारे में भी उसे काफी जानकारी है।
- सीमा के हर डॉक्यूमेंट में उसकी हर उम्र अलग है।
- 5वीं पास सीमा ऑनलाइन गेम पबजी की अच्छी प्लेयर है। उसने मारिया खान के नाम से ID बनाई थी। सीमा ने नाम बदलकर ID क्यों बनाई?
- 5वीं पास सीमा फटाफट अंग्रेजी कैसे बोलती है।
- सीमा के पास 2 पासपोर्ट और 4 मोबाइल फोन के अलावा फर्जी डॉक्यूमेंट भी मिले हैं।