अमेरिका कर रहा नया प्रयोग, अब पैदा होंगे AI Baby, जानिए सामान्य से कितना अलग होगा ?

आप सोच रहे होंगे की AI बेबी क्या है और कैसे इनका जन्म होगा तो आज हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारियां इस लेख में देने जा रहे है।

Update: 2023-07-15 08:54 GMT

वेबडेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शुरुआत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए मार्ग खुल गए है। पहले असंभव लगने वाले कई काम आज संभव हो गए है। जैसे-जैसे इस तकनीक का विकास होता जा रहा है। मनुष्य हर क्षेत्र में इस पर एक्सपेरिमेंट हो रहे है। इसी कड़ी में अब अमेरिका इस तकनीक की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेबी यानी की ( AI Baby ) को जन्म देने की योजना बना रहा है।  आप सोच रहे होंगे की AI बेबी क्या है और कैसे इनका जन्म होगा तो आज हम आपको इससे जुडी सारी जानकारियां इस लेख में देने जा रहे है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तकनीक का उपयोग आईवीएफ प्रक्रिया में किया जाएगा। जोकि एक फर्टिलिटी प्रोसेस है, जिसके जरिए बच्चा पैदा करने में असमर्थ उनका इलाज किया जाता है। इस प्रक्रिया में भ्रूण को विकसित करके महिला के गर्भ में ट्रांसप्लांट किया जाता है। नई तकनीक के तहत अब  आईवीएफ के जरिए विकसित होने वाले भ्रूण की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सॉफ्टवेयर करेगा।  इसी भ्रूण से जन्मे बच्चे को एआई बेबी कहा जाएगा।  

ये होंगे लाभ - 

इस तकनीक के सफल होने के बाद बच्चे के जन्म से पहले उससे जुडी काई भविष्यवाणियां की जा सकेंगी। जैसे -

  • बच्चे में अनुवांशिक बीमारियां ट्रांसफर होंगी या नहीं 
  • बच्चा कमजोर है या तंदरुस्त 
  • बच्चे के अंगों में कोई समस्या तो नहीं है। 

ऐसे करेगा काम - 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस का उद्देश्य आईवीएफ प्रक्रिया का सक्सेस रेट बढ़ाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, आईवीएफ प्रक्रिया में भ्रूण का चुनाव करना सबसे अहम होता है।  अब तक ये काम डॉकटर करते है लेकिन अब इस काम के लिए एआई की मदद ली जाएगी। जिसके बाद सक्सेस रेट बढ़ने का अनुमान है।  वर्तमान में इस तकनीक का उपयोग यूरोप, एशिया, दक्षिण अमेरिका में हो रहा है। अब अमेरिका इसे बड़े स्तर पर शुरू करने जा रहा है।

Tags:    

Similar News