SwadeshSwadesh

घर में घुसकर कर दी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग के चलते की गयी मृतका की हत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया

Update: 2022-12-03 13:18 GMT

इंदौर। इंदौर शहर में एक महिला को उसके घर में घुस कर दो लोगों ने आँखों में मिर्च का स्प्रे कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसे पीएम के लिए पहुंचा दिया। एवं मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी में पता चला की इन्दौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या पैलेस कॉलोनी में वंदना रघुवंशी नामक महिला की पहले आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर फिर बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू क्र दी गयी। जिसमे आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक संदिघ्ध महिला पर शक होने पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया की मृतक वंदना उसके साथ देह व्यापर में लिप्त थी।

पकड़ी गयी महिला आरोपी सलोनी उर्फ़ नैना ने पुलिस को बताया की मृतिका ने सलोनी के कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे। जिसके चलते वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। जिसके कारण परेशान होकर उसने अपने मुँहबोले भाई अशोक और गोलू को 1.50 लाख रुपये में जान से मारने की सुपारी दे दी। जिसके बाद आरोपियों ने वंदना के घर में घुस कर उसकी आँखों में मिर्ची का स्प्रे कर धारदार हथियार से गला रेंतकर उसकी हत्या कर कर दी। जिसके बाद पुलिस को सुचना मिलने पर मोके पर पंहुची एवं मृतिका के शव को पोस्टमार्डम के लिए इंदौर के एमवाय अस्तपताल भिजवा दिया। पुलिस मार्ग कायम कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

Tags:    

Similar News