उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पुलवामा में माइनस पहुंचा तापमान; कोहरे से यूपी में हादसे

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पुलवामा में तापमान -4.6°C, यूपी में घना कोहरा और हादसे, राष्ट्रपति का जालंधर दौरा रद्द।

Update: 2026-01-16 09:00 GMT

उत्तर भारत में ठंड ने गुरुवार रात अपने तीखे तेवर दिखाए. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. जहां न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं । वहीं हरियाणा के हिसार में सर्दी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया यहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे खुले इलाकों में जबरदस्त ठिठुरन महसूस की गई ।

यूपी में घना कोहरा, 8 हादसे

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में 8 सड़क हादसे हुए जिनमें 24 वाहन आपस में टकरा गए. इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं ।

कोहरे से राष्ट्रपति का दौरा रद्द

पंजाब के जालंधर में खराब मौसम का असर राष्ट्रपति के कार्यक्रम पर भी पड़ा. घने कोहरे के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जालंधर दौरा रद्द कर दिया गया। उनकी फ्लाइट अमृतसर से उड़ान नहीं भर सकी। उन्हें जालंधर के NIT में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था ।

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड़ गंगा झरना जम चुके हैं ।


दिल्ली को मिली हल्की राहत

दिल्ली में पांच दिन की शीतलहर के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब दो डिग्री ज्यादा रहा ।

Tags:    

Similar News