उत्तर भारत में कड़ाके की शर्दी: MP के 12 शहर 10° से नीचे, राजस्थान में शीतलहर अलर्ट
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: MP-राजस्थान में पारा गिरा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना। कई राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट।
सर्द हवाओं ने उत्तर भारत में नवंबर के आख़िरी दिनों में ही दिसंबर जैसा असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों में गिर रही बर्फ अब मैदानों तक ठंड का असर पहुंचा रही है। सुबह की धुंध, शाम की ठिठुरन और तापमान का लगातार गिरना। कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है।
पहाड़ों से मैदानों तक सर्द हवाओं का असर
मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत 12 शहरों में पारा 10°C से नीचे लुढ़क गया। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम का रुख पिछले 48 घंटों में तेजी से बदला है।
भोपाल–इंदौर में कोहरा, पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड
MP में रातभर चली ठंडी हवा ने तापमान में तेज गिरावट दर्ज कराई। कोहरा इतना घना रहा कि कई जगह सड़कें सुबह 9 बजे तक धुंध में छिपी रहीं।
राजस्थान: शीतलहर का अलर्ट
दो दिन की हल्की बारिश के बाद राजस्थान में पारा तेजी से गिरा। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में घना कोहरा रविवार सुबह छाया रहा। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी में अगले 48 घंटे में 2°C तक गिरावट की संभावना है।
हिमाचल: 4 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना
पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है, लंबे इंतजार के बाद हिमाचल में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। ऊपरी और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, कुल्लू और चंबा में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड: केदारनाथ -14°C, बद्रीनाथ -10°C
राज्य के ऊपरी इलाकों में पाला गिरने से सर्दी और तेज हो गई है। केदारनाथ में तापमान 14°C और बद्रीनाथ में 10°C दर्ज हुआ। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध छाई रही। देहरादून में न्यूनतम 8.7°C सीजन का अब तक का प्रमुख गिरावट।
हरियाणा: कल से शीतलहर
हरियाणा में कल से शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह-शाम का तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।
बिहार: औरंगाबाद लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा
रविवार सुबह पटना, बेतिया और गोपालगंज में घना कोहरा छाया रहा। औरंगाबाद लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा जिला बन गया है।