DMK सांसद ए राजा ने दिया विवादित बयान, कहा - भारत एक देश नहीं, हम सब राम के दुश्मन

डीएमके सांसद राजा ने हनुमान जी की तुलना के बंदर से की

Update: 2024-03-05 09:52 GMT

चेन्नई। अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले द्रमुक कांग्रेस नेता ए राजा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। तमिलनाडु से डीएमके सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार किया।  साथ ही भगवान श्रीराम को लेकर भी विवादित बयान दिया है। जिसके बाद भाजपा समेत आमजनों के निशाने पर आ गए है।

डीएमके सांसद ए राजा ने ये बयान 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में दिया था। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

भारत एक राष्ट्र नहीं - 

 इस सभा ए राजा ने कहा कि " भारत कभी एक राष्ट्र था ही नहीं। एक राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति, तभी यह एक राष्ट्र होता है। भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है। मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश है। उड़िया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश है। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत बनाते हैं तो भारत देश नहीं है, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।"

अलग-अलग संस्कृति - 

डीएमके सांसद ने आगे कहा कि "भारत में बहुत सारी परंपराएं और संस्कृतियां हैं। अगर आप तमिलनाडु की तरफ जाएंगे तो वहां की एक संस्कृति है। केरल की अपनी एक संस्कृति है, दिल्ली और ओडिशा की अपनी अलग संस्कृति है। इसी तरह कश्मीर में भी एक संस्कृति है। इसे स्वीकार करें। मणिपुर में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं, इस बात को स्वीकार करें। यदि कोई समुदाय गोमांस खाता है तो आपको क्या समस्या है? क्या उन्होंने आपसे खाने के लिए कहा? इसलिए अनेकता में एकता होने के बाद भी हमारे बीच मतभेद हैं। इसे स्वीकार करें।"

हम राम के शत्रु - 

उन्होंने आगे कहा - " अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए 'जय श्री राम' के नारे को घृणास्पद बताया। "


Tags:    

Similar News