भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, डॉ महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को सौंपी मप्र की जिम्मेदारी

2019 में सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा को 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी।

Update: 2024-01-27 08:39 GMT

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने आज शनिवार को 23 राज्यों एवं केद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इस आशय का एक पत्र जारी किया है।जिसमें महेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है।  तरुण चुग और आशीष देव को जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

जारी सूची के अनुसार अंडमान एवं निकोबार के लिए चुनाव प्रभारी वाई. सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए अशोक सिंघल, बिहार के लिए विनोद तावडे और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ के लिए विजय भाई रुपाणी, दमन एवं दीव के लिए पूर्णेश मोदी और दुष्यंत पटेल, गोवा के लिए आशीष सूद, हरियाणा के लिए विप्लव कुमार देव, सुरेंद्र नागर, हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा एवं संजय टंडन, जम्मू कश्मीर के लिए तरुण चुघ एवं आशीष सूद, झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्रमशः प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए हैं।

इसी प्रकार कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल एवं सुधाकर रेड्डी, केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख के लिए तरुण चुघ, लक्षद्वीप के लिए अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश के लिए डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं सतीश उपाध्याय, उड़ीसा के लिए विजयपाल सिंह तोमर एवं सुश्री लता उसेंडी, पुडुचेरी के लिए निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब के लिए विजय भाई रुपाणी एवं डॉक्टर नरेंद्र सिंह, सिक्किम के लिए डॉक्टर दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु के लिए अरविंद मेनन एवं सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के लिए बैजयंत पांडा, उत्तराखंड के लिए दुष्यंत कुमार गौतम और पश्चिम बंगाल के लिए मंगल पांडे, अमित मालवीय एवं सुश्री आशा लकड़ा क्रमशः प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए हैं।


Tags:    

Similar News