Low Calories Diet: लो कैलोरी डाइट से हो सकती है गंभीर समस्या, वजन कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Low calories Diet: लो कैलोरी फूड से वजन कम करने में सहायता तो मिलती है मगर बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए ऐसा करने पर नुकसान भी हो सकता है।

Update: 2025-05-21 13:12 GMT

Pic: Social Media

Low Calories Diet: बिजी लाइफस्टाइल और बिगड़ते खानपान के चलते अधिकतर लोगों को बढ़ते वजन का सामना करना पड़ता है। बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। वजन कम करने के लिए अक्सर लोग बिना एक्सपर्ट की राय लिए अपने डाइट को चेंज कर देते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि लो कैलोरी वाला खाना खाने से वजन कम हो सकता है। ऐसा होता भी है मगर हर व्यक्ति के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। वजन कम करने के लिए सभी को लो कैलोरी फूड की आवश्यकता नहीं होती। इससे वजन कम होने की जगह शरीर में अन्य परेशानी हो सकती है। 

वजन कम करने में लो कैलोरी डाइट का उपयोग

बढ़ते वजन को नियंत्रित करने और कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इनमें कीटो डाइट, वेगन डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग सहित कई डाइट फॉलो किया जाता है। लो कैलोरी डाइट भी वजन कम करने में कारगर होती है। वजन कम करने के लिए लोग कैलोरी बर्न करते हैं। साथ ही अपने डाइट में लो कैलोरी फूड को शामिल करते हैं। लो कैलोरी फूड से वजन कम करने में सहायता तो मिलती है मगर बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए ऐसा करने पर नुकसान भी हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो हर व्यक्ति के शरीर में कैलोरी का इनटेक जरूरी होता है। सामान्य वयस्क को एक दिन में करीब 2500 कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है। वह लोग जो वजन कम करने की प्रक्रिया से गुजर रहे होते हैं उनकी मात्रा को आधा कर दिया जाता है।

लो कैलोरी डाइट से हो सकती है परेशानी

बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर शरीर में उचित मात्रा में कैलोरी नहीं जाती है तो व्यक्ति को कमजोरी, धीमा मेटाबॉलिज्म और थकान के साथ शरीर में ताकत की कमी भी महसूस हो सकती है। बिना परामर्श के ऐसा करने पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति को अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से कैलोरी और अन्य पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। कैलोरी से ही हमारे शरीर को कार्य करने की ताकत मिलती है। इस वजह से इसपर खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

लो कैलोरी डाइट लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वजन कम करने की प्रक्रिया से गुजरने से पहले हमें अपने शरीर की जरूरतों के बारे में जानना चाहिए। डाइट में कौन से पोषक तत्व मिल रहे हैं और किस तत्व की कमी है इसका ध्यान रखना चाहिए। अगर कम कैलोरी का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व उचित मात्रा में मिलते रहें। वजन कम करने के लिए बिना एक्सपर्ट की राय लिए अपनी डाइट को न बदलें। इससे शरीर को गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Tags:    

Similar News