Panchayat 5: क्या सचिव जी छोड़ देंगे फुलेरा? पंचायत 4 के बाद बढ़ा सस्पेंस, जानें 'सीजन 5' में क्या हो सकता है खास
Panchayat 5: वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है और इसका क्लाइमैक्स ऐसा है, जो दर्शकों को कई सवालों में उलझा गया है। जहां एक तरफ गांव की राजनीति ने रफ्तार पकड़ी, वहीं दूसरी ओर सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी भी एक नए मोड़ पर आ गई है।
सीजन के अंत में बड़ा ट्विस्ट ये रहा कि मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और गांव के नए प्रधान बन गए है भूषण उर्फ बनराकस। प्रधान जी (बृज भूषण) को जब ये खबर मिलती है, तो वो पहले तो शांत रहते है, लेकिन उनके चेहरे से साफ पता चलता है कि वो हार मानने वालों में से नहीं है।
अभिषेक का सपना MBA करने का था, और इस बार उसे एंट्रेंस एग्जाम में 97% मार्क्स मिले है। इसका मतलब है कि अब वो एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकता है। लेकिन सवाल ये है, क्या वो वाकई फुलेरा छोड़ देगा?
इस सीजन में रिंकी और अभिषेक के बीच के रिश्ते को और करीब आते हुए दिखाया गया है। रिंकी दुखी है कि अभिषेक अब जा सकता है, लेकिन अभिषेक उसे समझाता है कि अभी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया बाकी है।
आगे क्या हो सकता है?
अब सबकी नजरें ‘पंचायत सीजन 5’ पर है। क्या सचिव जी गांव छोड़कर चले जाएगे? या वे रिंकी के लिए रुक जाएगे? क्या प्रधान जी और मंजू देवी राजनीति में फिर वापसी करेंगे? और क्या प्रह्लाद अब विधायक बनने की तरफ कदम बढ़ाएगा?
सीजन 5 की तैयारी शुरू
हालांकि अभी मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिंकी का रोल निभाने वाली सान्विका ने इंटरव्यू में बताया है कि सीजन 5 की लिखाई का काम शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शो अगले साल तक आ सकता है।
'पंचायत 4' ने कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर खत्म किया है और अब दर्शक बेसब्री से अगली सीजन का इंतजार कर रहे है।