धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज: ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। देखिये कैसे ने मचाया धमाल? ये नया हिंदुस्तान है, यह घर में घुसेगा भी और मारेगा भी..

Update: 2026-02-03 09:42 GMT

 फिल्म 'धुरंधर' के फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। क्योंकि 'धुरंधर 2' बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका टीज़र रिलीज हो चुका है। जानें, इस टीज़र में क्या है खास और रणवीर सिंह ने कैसे मचा दिया धमाल?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म का टीज़र मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। टीज़र में रणवीर सिंह दमदार अवतार और एक्शन में दिखाई दे रहे हैं।  जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इस टीज़र में क्या खास है। चलिए, हम आपको बताते हैं टीज़र की खास बातें।

टीजर की खास बातें

टीजर में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और उन्हें पाकिस्तान में एक सीक्रेट मिशन के लिए भेजा जाता है। टीजर में पहले पार्ट की कहानी का छोटा सा रिफ्रेशर भी शामिल है। जिसके बाद शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद हमजा की हुकूमत और उसकी नई चुनौती सामने आती है। टीजर के लास्ट में रणवीर सिंह बोले- ये नया हिंदुस्तान है, यह घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। 

फैंस को टीजर में नए सीन के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। टीजर ने फैंस के लिए बड़ा ही सस्पेंस बना दिया है। ऑडियंस ‘धुरंधर 2’ की स्टोरी के लिए बड़ी एक्साइटेड हैं कि आगे स्टोरी में क्या होने वाला है? आपको बता दें, ‘धुरंधर 2’ 9 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। 

धुरंधर की कमाई 

आपको बता दें, धुरंधर का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुआ था। जिसके बाद इसने धमाल मचा दिया। भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 893 करोड़ रहा, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1353 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। धुरंधर पार्ट 1 में फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी शामिल थे।

धुरंधर 2 में क्या नया है?

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में हमजा का पाकिस्तान में मिशन, उसका असली पहचान और जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की बैकस्टोरी पर फोकस होगा। फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर का दावा है कि सेकंड पार्ट पहले वाले से 50 गुना ज्यादा रोमांचक (exciting) और एक्शन (action) से भरा हुआ है।

आपको बता दें, हाल ही में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ ड्रोन उड़ाने के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ था। ‘धुरंधर 2’ को लेकर खास बात ये भी है कि यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी आएगी। ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म पूरे साउथ इंडिया में भी भारी डिमांड में है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि रणवीर सिंह का एक्शन-पैक्ड अवतार और धुरंधर का नया रोमांच कैसे पर्दे पर जादू बिखेरेगा।

Tags:    

Similar News