Met Gala 2025: कब और कहाँ देखें फैशन का सबसे बड़ा शो, जाने थीम से लेकर ड्रेंस कोड़ तक सबकुछ

Met Gala 2025 दस्तक दे चुका है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फैशन इवेंट की सारी डीटेल्स

Update: 2025-05-05 12:48 GMT

अगर आपको फैशन, स्टाइल और ग्लैमर पसंद है, तो Met Gala आपके लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं! हर साल होने वाला यह इवेंट सिर्फ एक रेड कार्पेट शो नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा धमाका है। यहां दुनिया भर के सेलेब्स सबसे हटके और खास आउटफिट्स में नजर आते है। ये वो रात होती है जब फैशन, आर्ट और सेलिब्रिटी कल्चर का सबसे बड़ा जश्न मनाया जाता है।

अब जब Met Gala 2025 दस्तक दे चुका है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फैशन इवेंट की सारी डीटेल्स। जानिए इस बार कौन-कौन से इंडियन सेलेब्स रेड कार्पेट पर धमाल मचाने वाले हैं!

जानिए क्या है Met Gala?

Met Gala एक फंडरेज़िंग इवेंट है जिसे “कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट ऑफ दा मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट” न्यूयॉर्क में होस्ट करता है। हर साल मई के पहले सोमवार को होने वाले इस इवेंट में दुनियाभर के टॉप डिज़ाइनर्स, सेलेब्रिटीज़, मॉडल्स और आर्टिस्ट्स शिरकत करते हैं। यहां हर सेलेब थीम के हिसाब से डिजाइन किए गए आउटफिट्स में नजर आता है।

इस इवेंट का मकसद सिर्फ और सिर्फ ग्लैमर दिखाना नहीं, बल्कि फैशन को एक आर्ट की तरह दुनिया के सामने पेश करना है। इसलिए हर साल Met Gala की एक खास थीम होती है।

Met Gala 2025 कब और कहां होगा?

हर साल की तरह, इस बार भी Met Gala का आयोजन न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में किया जा रहा है। यह शानदार इवेंट 5 मई 2025 को आयोजित होगा।

क्या है Met Gala 2025 की थीम और ड्रेस कोड?

अब बात करते हैं सबसे दिलचस्प चीज़ की। हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि इस बार सेलेब्रिटीज किस अंदाज़ में नज़र आएंगे।

इस बार की थीम की बात करें तो ये "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है। जानकारी के लिए बता दे कि ये थीम मोनिका एल. मिलर की बुक स्लेव्स टू फैशन से प्रेरित है। साथ ही ये थीम “ब्लैक डैंडिज्म” की कल्चर और हिस्ट्री को सेलिब्रेट करती है। इसमें फैशन की दुनिया में ब्लैक स्टाइल और टेलरिंग की खूबसूरती को हाईलाइट किया जाएगा।

हर साल Met Gala की थीम और ड्रेस कोड़ नए फैशन की दुनिया में ट्रेंड सेट करती है। यही वजह है कि दुनिया भर के मशहूर हस्तियां अपने लुक्स के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। वही इस बार के ड्रेस कोड़ की बात करे तो “टेलर्ड विद यू” है। यानी इस बार सेलेब्स अपने लुक्स को पर्सनल टच देंगे। तो इस साल के रेड कार्पेट पर क्लासिक सूट्स, स्टेटमेंट सिल्हूट्स और कल्चर से जुड़ी डीप स्टाइलिंग देखने को मिलेगी।

भारत में कब और कहां देखें Met Gala 2025

Met Gala 2025 को एक बार फिर Vogue होस्ट कर रहा है, जो लगातार पांचवीं बार इस फैशन नाइट को दुनियाभर के फैन्स तक लेकर आ रहा है। इस बार Met Gala 5 मई 2025 को हो रहा है, और न्यूयॉर्क टाइम के अनुसार रेड कार्पेट इवेंट शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

भारत में इसे देखने के लिए फैन्स को थोड़ा जल्दी उठना होगा, क्योंकि इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार Met Gala की शुरुआत मंगलवार, 6 मई को सुबह 3:30 बजे होगी।

भारतीय दर्शक इसे Vogue की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube चैनल और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

Met Gala 2025 में भारतीय सितारों की खास मौजूदगी



अब बात करते हैं हमारे अपने इंडियन स्टार्स की! हर साल Met Gala में इंडियन सेलेब्रिटीज अपने शानदार फैशन सेंस का जलवा बिखेरते हैं। प्रियंका चोपड़ा तो Met Gala के रेड कार्पेट पर कई बार अपने यूनीक लुक्स से सबको हैरान कर चुकी हैं। तो वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी अपने एलिगेंट स्टाइल से सबका दिल जीत लिया।

इस साल Met Gala 2025 में भारत की तरफ से कई बड़े चेहरे रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान इस बार अपना Met Gala डेब्यू करने जा रहे हैं। वो मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची के डिज़ाइन किए गए आउटफिट में रेड कार्पेट पर नज़र आएंगे।

वहीं, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस फैशन नाइट में पहली बार शिरकत करेंगी। कियारा गौरव गुप्ता के डिज़ाइन किए गए खास आउटफिट में दिखेंगी। इसके अलावा पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी अपने हटके और स्टाइलिश लुक के साथ इस बार Met Gala में शामिल होंगे।

हर बार की तरह ही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैशन गेम से सभी को इंप्रेस करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका पहले भी चार बार Met Gala में नजर आ चुकी है।

फैशन जगत की सबसे बड़ी रात का इंताज़ार अब बस कुछ ही घंटो में खत्म होने वाला है। मेट गाला 2025 होने वाला है फैशन, ग्लैमर और क्रिएटिविटी का एक शानदार संगम। अपनी नोटिफिकेशन्स ऑन रखिए और तैयार हो जाइए फैशन की सबसे बड़ी रात के हर अपडेट के लिए!

Tags:    

Similar News