SwadeshSwadesh

सलमान खान ने मनाया 56वां जन्मदिन, भांजी संग केक कांटते आये नजर

Update: 2021-12-27 11:13 GMT

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान का आज 56 वां जन्मदिन है। लेकिन इससे पहले देर रात सलमान ने अपने फार्म हाउस पनवेल में ग्रैंड तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान खान के फैन पेज पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी लिटिल भांजी आयत को गोद में लेकर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि 27 दिसंबर को सलमान खान के साथ उनकी भांजी आयत का भी बर्थडे होता है। 

वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी शर्ट पहने हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपनी गोद में आयत को उठाया हुआ है और दूसरे हाथ से वह केक कट कर रहे हैं। सलमान के साथ आयुष शर्मा, अर्पिता खान भी नजर आ रहे हैं. अरबाज खान, संगीता बिजलानी समेत सलमान की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स को देखा जा सकता है। सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड में दबंग और भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने इंडस्ट्री में एक खास मकाम हासिल किया है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई हिट फ़िल्में देने वाले सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख़ खान की फिल्म पठान और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News