RRR, KGF चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स OTT पर रिलीज, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर कैसे देखें

Update: 2022-05-18 11:12 GMT

मुंबई। इस साल अब तक कई सुपर-डुपर हिट फिल्में रिलीज हो चुकी है। जिन्होंने सफलता के झंडे गाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है। इनमें से कई फिल्में बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने के बाद OTT प्लेटफॉर्म्स के जरिए अब छोटे पर्दे पर धमाल मचा रही है।  कुछ मचाने की तैयारियां कर रही है।  आइए बताते है कौन सी फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - 

द कश्मीर फाइल्स - 

1990 के दशक में कश्मीर में हिंदूओं के साथ हुई बर्बरता की कहानी दिखाने वाली ये मूवी 13 मई को जी5 पर रिलीज हो गई है।  आपको इस मूवी को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।  

RRR - 

दक्षिण भारत की ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 20 मई से जी5 पर रिलीज होगी।  हिंदी भाषा में ये मूवी 2 जून को नेटफ्लिक्स पर जारी होगी।  

KGF चैप्टर 2 - 

बॉक्स ऑफिस पर जरदस्त कलेक्शन करने के बाद ये मूवी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।  ये दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी उपलब्ध है।  फिलहाल ये मूवी प्राईम कंटेंट में शामिल है। इसलिए मूवी को देखने के लिए 199 रूपए खर्च करने होंगे।  

गंगूबाई काठियावाड़ी - 

सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।  गंगूबाई काठियावाड़ी एक बायोपिक है जिसमें लीड रोल आलिया ने निभाया है। इसे सभी भाषाओं में यहां देख सकते है।  

Tags:    

Similar News