इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, घर में मिली लाश

इंडियन आइडल 3 के विनर और 'पाताल लोक 2' एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन

Update: 2026-01-11 12:31 GMT

प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे। 43 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। जिसके बाद उनके फैंन्स और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वह हाल ही में अरुणाचल में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल्ली लौटे थे। जानकारी के अनुसार वह अपने दिल्ली के जनकपुरी वाले घर में मृत मिले। जिसके बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और मशहूर एक्टर प्रशांत तमांग की मौत से पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। 11 जनवरी, रविवार को कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के चलते सिंगर और एक्टर प्रशांत की 43 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई। वह फेमस वेब सीरीज ‘पाताललोक’ के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे। इसके अलावा, वह सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले थे, जो 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर राजेश घटानी और प्रशांत तमांग के दोस्त अमित पॉल ने सिंगर और एक्टर की मौत की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि उनके निधन की सूचना सबसे पहले उनकी सास को मिली थी। जिसके बाद उनके दोस्त अमित पॉल तक यह खबर पहुंचाई गई। फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को यह खबर शेयर की गई। अमित ने पोस्ट में लिखा कि यह सब कितना गलत लग रहा है। दुनिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। वह अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका दोस्त उन्हें छोड़कर चला गया है।उन्होंगे दुख जताते हुए लिखा है कि- विश्वास नहीं होता कि तुम चले गए मेरे भाई।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रशांत तमांग के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'इंडियन आइडल के पॉपुलर सिंगर और राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार प्रशांत तमांग के आज अचानक और असमय निधन से दुख हुआ। उनका जुड़ाव हमारे दार्जिलिंग की पहाड़ियों से था और एक समय कोलकाता पुलिस के साथ भी उनका संबंध रहा, जिसकी वजह से वह बंगाल में हमारे लिए खास तौर पर प्यारे थे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फॉलोअर्स के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।'

प्रशांत तमांग का परिचय

प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने पहले नौकरी करनी पड़ी। इंडियन आइडल में आने से पहले वे कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर काम करते थे। 2007 में उन्होंने इंडियन आइडल सीजन-3 में हिस्सा लिया और अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीत लिया और इंडियन आइडल सीजन-3 के विजेता बन गए। उस समय उन्हें 700 लाख (70 मिलियन) से अधिक वोट मिले थे।

हाल ही में वह जयदीप अहलावत स्टारर मशहूर वेब सीरीज 'पाताल लोक 2'में उन्होंने खूंखार विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया था। विदेशों में भी उन्होंने कई लाइव शो किए। उन्होंने साल 2010 में नेपाली फिल्म गोरखा पल्टन से एक्टिंग की शुरुआत की। अंगालो यो माया को, किन माया मा, निशानी और लाडैन जैसी फिल्मों में भी इन्होंने काम किया था। 

Tags:    

Similar News