SwadeshSwadesh

67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन

Update: 2020-04-30 04:38 GMT

नई दिल्ली। बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।

ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

कुछ वक्त पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।

मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि 2 अप्रैल से उनके सोशल मीडिया पर कोई अपडेट नहीं था।

Tags:    

Similar News