Priyanka Chopra: प्रियंका की बेटी मालती की सलमान की भांजी आयत से हुई दोस्ती, देसी गर्ल बोली - अब हमारी बेटियां भी बेस्ट फ्रेंड्स!

देसी गर्ल की बेटी ने बनाया नया बेस्टफ्रेंड, सलमान की भांजी आयत के साथ वीडियो हुआ वायरल

Update: 2025-07-08 13:14 GMT

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। हाल ही में देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी और सलमान खान की भांजी आयत (अर्पिता खान की बेटी) हाथ में हाथ डाले टहलती नजर आई।

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अर्पिता, आपसे मिलकर अच्छा लगा। हमारी बेटियां सच्ची बेस्ट फ्रेंड्स बन गई है।” इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों बच्चियों की मासूमियत और बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब प्यार लुटा रहे है।

पुरानी दोस्त है प्रियंका और अर्पिता


ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका और अर्पिता साथ दिखी। दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। अर्पिता प्रियंका की शादी में शामिल हुई थी और प्रियंका भी अर्पिता के बेटे आहिल के जन्म पर उन्हें बधाई देने पहुंची थी। अब जब उनकी बेटियों की भी दोस्ती हो गई है, तो ये रिश्ता और भी खास हो गया है।

मालती और आयत का क्यूट मोमेंट


प्रियंका के इंस्टाग्राम वीडियो में मालती ब्लू टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आ रही है, जबकि आयत कलरफुल ड्रेस पहने हुए दिखाई दी। वीडियो में दोनों बच्चियों का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग ने सबका दिल छू लिया। अर्पिता ने भी यह वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, “प्रियंका, तुमसे मिलना हमेशा अच्छा लगता है, इस बार मालती के साथ वक्त बिताकर बहुत मजा आया।”

वर्क फ्रंट पर भी बिजी है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में है। उनकी हालिया फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा वो जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आ सकती है। साथ ही वो ‘द ब्लफ’ और ‘सिटाडेल सीजन 2’ में भी दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News