SwadeshSwadesh

मलाईका ने शेयर किया बोल्ड फोटोशूट का वीडियो, फैंस ने दिए रिएक्शन

Update: 2021-07-18 09:01 GMT

मुंबई। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की 'छैया छैया' गर्ल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपने योगा वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका ने इन सब से हटकर फैंस के साथ अपने फोटोशूट की एक वीडियो साझा की है, जिसमें उनके कई फोटोशूट की झलक देखी जा सकती है।

वीडियो में मलाइका का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मलाइका के इस फोटोशूट के वीडियो को एडिट किया है शेफ सौरभ बानगे ने। मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए वीकेंड फील्स लिख कर शेयर किया है और इसी के साथ सौरभ का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि उन्हें यह एडिट काफी पसंद आया।

मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 1998 में आई शाहरख खान अभिनीत फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में छैया छैया गाने पर उनका डांस काफी मशहूर हुआ था और इसके साथ ही वह भी बॉलीवुड में छैया छैया गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद मलाइका कांटे, काल, हाउसफुल जैसी कई फिल्मों में नजर आई। 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अक्सर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Tags:    

Similar News