SwadeshSwadesh

इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Update: 2020-04-28 12:23 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरफान मुंबई स्थित कोक‍िलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं। लॉकडाउन के दौरान ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उस वक्त ये खबरें आई थीं कि लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण अभिनेता ने वीडियो कॉन्फ्रेस‍िंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे। फिलहाल इरफान खान मुंबई में ही हैं।

कुछ वर्ष पहले ही इरफान में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। 54 वर्षीय इरफान की इस बीमारी का इलाज भी चल रहा है, इस दौरान वे बॉलीवुड से दूर रहे हैं। लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वे स्वस्थ होकर वापस बॉलीवुड में लौटे थे। उनकी हाल‍िया रिलीज अंग्रेजी मीडियम थी। बीमारी के बाद यह उनकी पहली फिल्म थी। हालांकि कोरोना वायरस पैन्डेमिक के चलते फिल्म व्यवसायिक हिट नहीं हो पाई। इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटे बाब‍िल और अयान हैं। फिलहाल तीनों इरफान के साथ अस्पातल में हैं।

Tags:    

Similar News