ED Sheeran: एड शीरन ने पंजाबी में गाया गाना, अरिजीत की आवाज और शाहरुख की झलक ने लूटा दिल; करोड़ों में मिल रहे व्यूज

Update: 2025-06-06 15:48 GMT

ED Sheeran: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज देते हुए अपना नया गाना ‘सफायर’ रिलीज किया है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि एड शीरन इसमें पहली बार पंजाबी में गाते नजर आ रहे है। 5 जून को रिलीज हुआ यह गाना देखते ही देखते यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय में इसे 3 करोड़ व्यूज भी मिल चुके है।

'सफायर' पूरी तरह एड शीरन की इंडिया विजिट पर आधारित है। इस गाने को भारत की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट किया गया है। वीडियो में एड कभी सड़कों पर घूमते दिखते है तो कभी समुद्र किनारे पर। फैंस एड के इस पंजाबी अंदाज को बेहद पसंद कर रहे है।

अरिजीत सिंह और शाहरुख खान की मौजूदगी ने बढ़ाया चार्म


इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देती है और शाहरुख खान की भी एक छोटी-सी झलक दिखाई देती है। इन दोनों की मौजूदगी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। एड ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने इस गाने का पंजाबी वर्जन अरिजीत सिंह के साथ मिलकर गोवा में रिकॉर्ड किया और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा।

फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स


फैंस एड शीरन और अरिजीत सिंह के इस कोलैबोरेशन को बेहद पसंद कर रहे है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे।

एड शीरन को पंजाबी में गाते देख सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन देखने लायक है। कई यूजर्स उन्हें प्यार से ‘एड शीरन सिंह’ कहकर बुला रहे है, तो कुछ मजेदार मीम्स के जरिए उन्हें ‘आधार कार्ड’ दिलाने की मांग कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा, "कोई तो एड को अब भारतीय नागरिकता दिला दो!" वहीं, एक ही गाने में एड शीरन, शाहरुख खान और अरिजीत सिंह को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर यह कॉम्बिनेशन फैंस के दिलों को छू रहा है।

एड शीरन का भारत के प्रति लगाव

एड पहले भी भारत आ चुके है और उन्होंने कई बार यहां के संगीत और संस्कृति के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है। ‘सफायर’ गाना उनके उसी लगाव का एक खूबसूरत उदाहरण है।

Tags:    

Similar News